HomeRajasthanग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का माध्यम, बैंक खाता सक्रिय होते ही...

ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का माध्यम, बैंक खाता सक्रिय होते ही पुनः मिलने लगा सरकारी योजनाओं का लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का माध्यम, बैंक खाता सक्रिय होते ही पुनः मिलने लगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बीकानेर,15 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्राम पंचायत शेखसर के निवासी श्री मांगीलाल मेघवाल के परिवार के जीवन में नई उम्मीद का संचार किया। बैंक खाता होल्ड होने के कारण लंबे समय से वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। कई बार बैंक से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया, जिससे परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था।

ग्रामीण सेवा शिविर में श्री मांगीलाल मेघवाल ने अपनी समस्या उपखंड अधिकारी लूणकरणसर श्री दयानंद रूयल के समक्ष रखी। उपखंड अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित बैंक अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक श्री मनोहर भाटी से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर बैंक खाते से होल्ड हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई और खाते को पुनः सक्रिय कर दिया गया। खाता सक्रिय होने के साथ ही श्री मांगीलाल को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पुनः मिलना शुरू हो गया। इससे परिवार को आर्थिक राहत मिली तथा सरकारी सहायता समय पर मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।लाभार्थी श्री मांगीलाल मेघवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर मेरे लिए वरदान साबित हुआ। वर्षों से चली आ रही समस्या का एक ही दिन में समाधान हो गया। अब मुझे सरकार की योजनाओं का लाभ फिर से मिलने लगा है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा, जिला कलक्टर बीकानेर श्री निशांत जैन, उपखंड अधिकारी श्री दयानंद रूयल तथा समस्त प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments