HomeRajasthanशिव के संचार-विहीन गांवों में 4G टावर लगाने की मांग, विधायक रविन्द्र...

शिव के संचार-विहीन गांवों में 4G टावर लगाने की मांग, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

शिव के संचार-विहीन गांवों में 4G टावर लगाने की मांग, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

शिव/बाड़मेर: शिव विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ और संचार सुविधाओं से वंचित गांवों तक मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने की मांग को लेकर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजा है।

File photos

उन्होंने 4G सैचुरेशन योजना (Digital Bharat Nidhi) के तहत क्षेत्र के नेटवर्क-विहीन गांवों और ढाणियों में मोबाइल टावर स्थापित करवाने का आग्रह किया है। विधायक भाटी ने अपने पत्र में बताया कि शिव विधानसभा क्षेत्र भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ विशाल और दुर्गम इलाका है।

यहां के कई गांव और ढाणियां आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी संचार सुविधाओं से वंचित हैं। कमजोर या अनुपलब्ध नेटवर्क के कारण ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 4G सैचुरेशन योजना सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यदि शिव विधानसभा के संचार-विहीन क्षेत्रों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाए तो हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल सकता है।

पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि क्षेत्र के अनेक गांवों में मोबाइल नेटवर्क या तो बिल्कुल नहीं है या फिर बेहद कमजोर है।

File photos

इससे लोग ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। रविन्द्र सिंह भाटी ने गडरारोड़, रामसर और चौहटन पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले गांवों और ढाणियों को 4G सैचुरेशन योजना में शामिल कर मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की है। प्रस्तावित क्षेत्रों में कुबड़िया, उगेरी, गंगापुरा, सेहला, साधों की बस्ती, सांखली, बंधड़ा, कुंडल, पुंजराज का पार, मुंगियासर, बचिया, मोडरड़ी, डाभड़, रूपागर, पिपरली, खबडाला, समे का तला सहित कई अन्य गांव और ढाणियां शामिल हैं। विधायक भाटी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत दूरसंचार व्यवस्था केवल आमजन की सुविधा ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों और आपदा प्रबंधन के लिए भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शिव विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को जल्द डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ेगी।

Swarup Soni
Swarup Sonihttps://www.thartaknews.com
मैं स्वरूप सोनी Thar Tak News का Editor हु। मैं राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा खबरें, स्थानीय समाचार, राजनीति, सामाजिक मुद्दे और महत्वपूर्ण घटनाओं को पाठकों तक सही और तेज़ जानकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करता हु। Thar Tak News का उद्देश्य विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments